क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल, गाडरवारा के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन 26 Jan 2026
क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल, गाडरवारा के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों ने गाडरवारा नगर के रुद्र मैदान में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में अपने अनुशासन, साधना एवं अथक परिश्रम के बल पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय की मान-मर्यादा एवं प्रतिष्ठा को गौरवान्वित किया है। 🧘♂️ योग प्रदर्शन में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यार्थियों ने साधना की पराकाष्ठा का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। 🥋 ताइक्वांडो प्रतियोगिता में तृतीय स्थान अर्जित कर साहस, आत्मरक्षा एवं कौशल का प्रभावशाली परिचय दिया। 🚶♀️ मार्च पास्ट में तृतीय स्थान प्राप्त कर अनुशासन, एकता एवं समर्पण की अद्भुत मिसाल कायम की। इन गौरवपूर्ण उपलब्धियों पर क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल का प्रबंधन, प्राचार्य एवं समस्त विद्यालय परिवार सभी विद्यार्थियों को हृदय से बधाई देता है तथा उनके स्वर्णिम, उज्ज्वल एवं यशस्वी भविष्य के लिए मंगलकामनाएँ प्रेषित करता है। साथ ही, हम सभी अभिभावकों को भी हार्दिक बधाई देते हैं एवं गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ प्रेषित करते हैं। 🇮🇳✨ प्राचार्या डॉ. वर्षा षिजू क्रेयॉन इंटरनेशनल स्कूल, गाडरवारा






